Mandi News: साहसिक गतिविधियां दो माह के लिए रहेंगी बंद

उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना, लाइसेंस होगा रद्द संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। प्रदेश में मानसून के मद्देनजर 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित अन्य एडवेंचर गतिविधियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बरसात के मौसम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष दो माह के लिए साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है। ऐसे में अब पर्यटकों को इन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए दो माह तक इंतजार करना होगा। यह प्रतिबंध मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा सहित प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान यदि कोई संचालक साहसिक गतिविधियों का संचालन करता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए जा सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से उन सभी संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं जो विभिन्न तरह की साहसिक गतिविधियों का आयोजन करवाते हैं। बरसात के मौसम में दो माह के लिए साहसिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग सहित अन्य गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित रहती हैं।रजनीश, जिला पर्यटन अधिकारी मंडी

#AdventureActivitiesWillRemainSuspendedForTwoMonths. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: साहसिक गतिविधियां दो माह के लिए रहेंगी बंद #AdventureActivitiesWillRemainSuspendedForTwoMonths. #VaranasiLiveNews