उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल कापंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल के मस्तक पर केसरिया त्रिपुंड और चांदी का चंद्र (चंद्रमा) सुशोभित किया गया। ललाट पर बेलपत्र और चांदी का विशेष तिलक (या बिल्वपत्र) सजाया गया है। कानों में आकर्षक कुंडल, गले में मोतियों/ रुद्राक्ष की माला और आभूषण अर्पित किए गए हैं। ये भी पढ़ें:एमपी: गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, बैतूल में 10 संचालकों पर केस आज भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकरजय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। आरती का समय • भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक • दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक • भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक • संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक • शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा। श्रीमहाकालेश्वरमंदिरसंबंधीजानकारीकेलिएयेहैंटोलफ्रीहेल्पलाइननंबर 18002331008 श्रीमहाकालेश्वरमंदिर सेसंबंधितमहाकाल दर्शनआरतीपूजनदान सहितसभीजानकारी 24×7निम्ननंबरोंपर प्राप्तकरसकतेहैं 0734-2559272 2559275 2559276 2559277 भस्म आरती- फोटो : credit भस्म आरती- फोटो : credit

#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MahakaleshwarTemple #BabaMahakal #BhasmaAarti #SpecialShringar #PanchamritAbhishek #SaffronTripund #SilverMoon #MahakalDarshan #Devotees #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MahakaleshwarTemple #BabaMahakal #BhasmaAarti #SpecialShringar #PanchamritAbhishek #SaffronTripund #SilverMoon #MahakalDarshan #Devotees #VaranasiLiveNews