Meerut News: कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प दिलाया
मेरठ। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय कर्मचारी महासंघ का वार्षिक अधिवेशन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र त्यागी ने संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर अतिथियों के रूप में राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शिवबरन यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कर्मचारियों से संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने की अपील की। अध्यक्षता सतीश चंद्र त्यागी ने की। अधिवेशन में इलाहाबाद से आए गौतम त्रिपाठी एवं कार्यकारी अध्यक्ष डीपी सिंह गौर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदीप कमलेश त्रिपाठी ने किया। अधिवेशन में मेरठ से मनोज प्रजापति, नन्नू राम, सुनील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
#AdministeredAPledgeToProtectTheInterestsOfTheEmployees. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 18:09 IST
Meerut News: कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प दिलाया #AdministeredAPledgeToProtectTheInterestsOfTheEmployees. #VaranasiLiveNews
