Sonipat News: क्षेत्रीय कौशल स्पर्धा में आदित्य को मिला दूसरा स्थान
माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खरखौदा के आरएसी ट्रेड प्रशिक्षु आदित्य ने क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 14 मार्च तक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बीएसएल ग्राउंड में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के आईटीआई संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने कौशल का प्रदर्शन किया था। दूसरा स्थान हासिल करने पर आदित्य को 50 हजार रुपये की राशि इनाम में दी गई। आईटीआई खरखौदा के अनुदेशक सहदेव ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान में प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुदेशक सहदेव ने बताया कि अब आदित्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी आईटीआई प्रशिक्षुओं की इस सफलता पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी घोषित की है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
#AdityaGotSecondPlaceInTheRegionalSkillCompetition #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 20:06 IST
Sonipat News: क्षेत्रीय कौशल स्पर्धा में आदित्य को मिला दूसरा स्थान #AdityaGotSecondPlaceInTheRegionalSkillCompetition #VaranasiLiveNews
