Jammu News: रेट लिस्ट और मापताैल में अनियमितताएं, 62 हजार का जुर्माना

- ग्रेटर कैलाश में संयुक्त निरीक्षण में कई दुकानों पर कार्रवाईसंवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और लीगल मेट्रोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ग्रेटर कैलाश बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच में कई दुकानों में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उपनिदेशक शाम अबरोल के नेतृत्व में टीम ने किराना, इलेक्ट्रिकल, खाद्य प्रतिष्ठानों तथा अन्य व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण किया। अभियान में आवश्यक वस्तु अधिनियम, लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत रेट लिस्ट, एमआरपी, मापतौल उपकरणों की वैधता, उत्पादों की गुणवत्ता, एक्सपायरी तिथि, बिलिंग व्यवस्था और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े प्रावधानों की जांच की गई। कई दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं मिली। कुछ प्रतिष्ठानों में मापताैल उपकरणों का सत्यापन नहीं कराया गया था। कई स्थानों पर अनिवार्य सूचनाएं भी प्रदर्शित नहीं थीं। इन अनियमितताओं पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ उन्हें भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई। निदेशक राजेश कुमार शावन ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी, अधिक मूल्य वसूली या गलत तौल-माप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जम्मू संभाग के अन्य बाजारों में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि बाजार व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे और उपभोक्ताओं के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।

#ActionTakenAgainstIrregularitiesInShops #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: रेट लिस्ट और मापताैल में अनियमितताएं, 62 हजार का जुर्माना #ActionTakenAgainstIrregularitiesInShops #VaranasiLiveNews