Mandi News: मालिक को बिना बताए वाहन पर 6.14 लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप
सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्जडिजिटल पर न चलाएंसंवाद न्यूज एजेंसीसरकाघाट (मंडी)। तहसील सरकाघाट में एक पिकअप वाहन के मालिक के नाम पर बिना उसकी जानकारी के 6.14 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र चंद, निवासी गांव रोपड़ ने पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दी है कि उनके नाम दर्ज पिकअप वाहन, जिसे वह माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल करते हैं, उसपर किसी अन्य व्यक्ति ने उनके अनुमति के बिना लोन ले लिया। शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 से 2024 के बीच उन्होंने हमीरपुर जिला के निवासी शुभम को अपने वाहन का चालक नियुक्त किया था। करीब छह माह तक वाहन चलाने के बाद शुभम ने नौकरी छोड़ दी। रविंद्र चंद के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को उनके घर दो व्यक्ति आए, जिन्होंने खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने बताया कि उक्त पिकअप वाहन पर कंपनी से 6.14 लाख रुपये का लोन लिया गया है और इसकी किस्तें बकाया हैं। प्रतिनिधियों ने किस्तें जमा न करने पर वाहन जब्त करने की चेतावनी भी दी। जब रविंद्र चंद ने फाइनेंस कंपनी में जानकारी ली, तो पता चला कि पूर्व चालक शुभम ने कथित रूप से मिलीभगत कर उनके पिकअप वाहन पर बिना अनुमति लोन अपने नाम पर स्वीकृत करवा लिया।पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
#AccusedOfTakingALoanOfRs6.14LakhOnTheVehicleWithoutInformingTheOwner #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 17:40 IST
Mandi News: मालिक को बिना बताए वाहन पर 6.14 लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप #AccusedOfTakingALoanOfRs6.14LakhOnTheVehicleWithoutInformingTheOwner #VaranasiLiveNews
