Bareilly News: कुत्ते को खाना खिलाने वाले बर्तन में सब्जी परोसने का आरोप, हंगामा
बरेली। बारादरी क्षेत्र के स्पर्श लॉन में रविवार रात शादी समारोह के दौरान हंगामा हो गया। मेहमानों को कथित तौर पर कुत्ते को खाना खिलाने वाले बर्तन में सब्जी परोस दी गई। बर्तन पर पंजों के निशान देखकर मेहमान भड़क गए और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।बताया जा रहा है कि अमन की बहन की शादी के लिए लॉन की करीब 10 लाख रुपये में बुकिंग की गई थी। रविवार रात बरात आने और जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसी दौरान वेटर सब्जी से भरा स्टील का बड़ा बर्तन लेकर फैमिली टेबल पर पहुंचा। आरोप है कि बर्तन के बाहरी हिस्से पर कुत्ते के पंजों जैसे निशान बने थे। मेहमानों ने बर्तन को देखकर वेटर से सवाल उठाए तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते समारोह में हंगामा होने लगा। मेहमानों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में बर्तन को लेकर सवाल-जवाब होते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। इसके बाद लॉन के कर्मचारी और मैनेजर भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बचे हुए भुगतान को लेकर भी विवाद हुआ था। वहीं, मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ितों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े किए।
#AccusedOfServingVegetablesInADogFeedingVessel #Uproar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 03:23 IST
Bareilly News: कुत्ते को खाना खिलाने वाले बर्तन में सब्जी परोसने का आरोप, हंगामा #AccusedOfServingVegetablesInADogFeedingVessel #Uproar #VaranasiLiveNews
