Haridwar News: करोड़ों की टाउनशिप पर कब्जे का आरोप, बिल्डर परिवार सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज

हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में विकसित की जा रही करोड़ों रुपये की टाउनशिप परियोजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने साझेदारी में तैयार किए गए प्रोजेक्ट पर कब्जा करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपत्तियां अपने नाम कराने के आरोप में बिल्डर परिवार सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी है। पुलिस के अनुसार, पंकज शर्मा निवासी वैशाली, गाजियाबाद और अमित ढींगरा, प्रदीप ढींगरा निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली ने एसएसपी दी गई शिकायत में बताया कि वे लंबे समय से ऐस हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। वर्ष 2013 में उनकी पहचान हरिद्वार के कारोबारी राकेश नागपाल से हुई थी, जो नैक्सिस इन्फ्रा नागपाल एसोसिएट्स और नैक्सिस इन्फ्रा डेवलपिंग फर्म के जरिए कारोबार करते थे। आरोप है कि राकेश नागपाल ने ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना, तहसील रुड़की में संयुक्त रूप से टाउनशिप और हाईराइज-लो राइज भवन परियोजना विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। 29 जनवरी 2014 और छह अगस्त 2016 को दोनों पक्षों के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हुआ, जिसके बाद खसरा नंबर 452, 493, 599, 600 और 606 में एस आनंदिका हाइट्स नाम से टाउनशिप परियोजना शुरू की गई। परियोजना के तहत सेल्स ऑफिस, सैंपल फ्लैट, पार्क और अन्य निर्माण कार्य भी कराए गए।आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में राकेश नागपाल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी विम्मी नागपाल, पुत्री आनंदिका नागपाल और पुत्र करण नागपाल ने एमओयू की जानकारी छिपाकर परियोजना से जुड़ी संपत्तियों का नामांतरण अपने नाम करा लिया। आरोप है कि ईशा पंवार के साथ मिलकर 30 मार्च 2025 को फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे पूरी परियोजना पर कब्जा किया जा सके। आरोप लगाया कि छह फरवरी 2026 को विम्मी नागपाल, आनंदिका नागपाल, करण नागपाल, उमाकांत सैनी, एकलव्य सैनी, मुकेश राठ और संजय शर्मा कई लोगों के साथ प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विम्मी नागपाल, आनंदिका नागपाल, करण नागपाल, उमाकांत सैनी, एकलव्य सैनी, मुकेश राठ, संजय शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले जांच की जा रही है।

#AccusedOfOccupyingATownshipWorthCrores #ReportFiledAgainstSevenPeopleIncludingTheBuilder'sFamily #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: करोड़ों की टाउनशिप पर कब्जे का आरोप, बिल्डर परिवार सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज #AccusedOfOccupyingATownshipWorthCrores #ReportFiledAgainstSevenPeopleIncludingTheBuilder'sFamily #VaranasiLiveNews