Noida News: घर में सो रही महिला से छेड़खानी का आरोप

यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिश्तेदार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी। देर रात युवक उसके कमरे में पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के ससुर ने बताया कि बुलंदशहर के थाना चोला निवासी अरमान बृहस्पतिवार को उनके घर आया था। वह बहू का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि देर रात लगभग 3 बजे उनकी बहू के शोर मचाने की आवाज आई। परिवार के लोग जाग गए और कमरे में पहुंचे तो देखा कि आरोपी उनकी बहू के साथ अभद्रता कर रहा है। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

#AccusedOfMolestingAWomanSleepingAtHome #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: घर में सो रही महिला से छेड़खानी का आरोप #AccusedOfMolestingAWomanSleepingAtHome #VaranasiLiveNews