Haridwar News: होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर लूटपाट करने का आरोप, रिपोर्ट
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपर रोड पर बने एक होटल में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जबरन अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार अनमोल वशिष्ठ पुत्र योगेश वशिष्ठ निवासी होटल अगस्त्य इन अपर रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होटल की की मालिक उसकी माता शालिनी वशिष्ठ हैं। संपत्ति विवाद को लेकर कोर्ट की ओर से 12 अगस्त 2024 को कब्जा संरक्षण का आदेश पारित किया गया था, जबकि हाईकोर्ट ने छह नवंबर 2025 को संपत्ति के कब्जा और स्वामित्व को लेकर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। आरोप लगाया कि इन आदेशों के बावजूद 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे संजय प्रधान, रश्मि प्रधान, कार्तिकेय प्रधान उर्फ कार्तिक, ध्रुव प्रधान, इंदु प्रधान उर्फ अमरेश कुमारी, प्रदीप प्रधान, देवाशीष प्रधान उर्फ देव प्रधान, हर्षित प्रधान, इसरार अहमद, राज सिंह, आशीष प्रधान, आदित्य प्रधान सहित अन्य लोग लाठी-डंडों, तलवारों और पिस्टल जैसे हथियारों से लैस होकर होटल परिसर में घुस आए।आरोप लगाया कि सभी ने होटल के कमरों के ताले तोड़े, गेट काटे और वहां रखी नकदी, आभूषण, पुश्तैनी बही-खाते, न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें व अन्य कीमती सामान लूट लिया। घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर निकालने का प्रयास भी किया। आरोप है कि शालिनी वशिष्ठ, होटल मैनेजर और अनमोल के साथ मारपीट की। दावा है कि पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गहनता से जांच की जा रही है।
#AccusedOfBreakingIntoAHotel #LootingIt #Report #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:04 IST
Haridwar News: होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर लूटपाट करने का आरोप, रिपोर्ट #AccusedOfBreakingIntoAHotel #LootingIt #Report #VaranasiLiveNews
