Una News: रास्ता रोककर मारपीट, सिर पर ईंट मारने का आरोप

ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत सासन गांव में रास्ता रोककर मारपीट करने और सिर पर ईंट मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कमलेश पत्नी चरणजीत निवासी सासन, डाकघर चडतगढ़, तहसील व जिला ऊना ने बताया कि 11 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके पड़ोसी बलजीत सिंह, प्रदीप और उनकी माता शीला देवी ने उनके साथ गाली-गलौज किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान प्रदीप ने उनके पति के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: रास्ता रोककर मारपीट, सिर पर ईंट मारने का आरोप #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews