राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पत्नी को लाता महंगे आभूषण, गांववालों को भी बांटता रुपये; खुलकर खर्च करता था लवकुश

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा राशि में कथित गबन के मामले में एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर लवकुश मिश्रा समेत आठ पर रामजन्म भूमि थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। लवकुश रुदौली थाना क्षेत्र के ठाकुरान फगोली कुर्मियान का निवासी है। एफआईआर के बाद आरोपी के घर पर ही नहीं गांव में भी सन्नाटा है। लवकुश की मां ने बताया कि उनके पति बच्चूलाल मिश्रा कई दिनों से घर से लापता हैं। उन्हें उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है। गांव के लोग बताते हैं कि कम वेतन की नौकरी के बावजूद लवकुश ने अयोध्या में जमीन खरीदी और मकान बनवाया। गांव आने पर वह खुलकर खर्च करता था। लोगों को सैकड़ों रुपये देता था। अपनी पत्नी के लिए महंगे आभूषण लाता था। ग्रामीणों ने कहा कि उसके रहन-सहन में अचानक बदलाव पर शक तो था। आज वही एक व्यक्ति के कारण पूरे गांव की बदनामी हुई है। गांव वालों ने आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

#CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #RamMandir #RamTempleDonationScam #RamTempleDonationTheft #LavkushMishra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पत्नी को लाता महंगे आभूषण, गांववालों को भी बांटता रुपये; खुलकर खर्च करता था लवकुश #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #RamMandir #RamTempleDonationScam #RamTempleDonationTheft #LavkushMishra #VaranasiLiveNews