Varanasi News: दुकान से दो लाख चोरी करने का आरोपी 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

वाराणसी जिले में दुकान के काउंटर से दो लाख रुपये चोरी करने के आरोपी हिमांशु गुप्ता को चेतगंज पुलिस ने चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी और चोरी के पैसों से खरीदा गया आई फोन भी बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते 20 जून 2026 को पीड़ित ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी हिमांशु गुप्ता ने उनकी दुकान के काउंटर से दो लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस टीम ने दुकान और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट मोहल्ले का निवासी है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: दुकान से दो लाख चोरी करने का आरोपी 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews