Sonipat News: फर्जी वेबसाइट बनाकर 3.68 लाख की ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। प्रतिष्ठित कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर डीलरशिप दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह के सदस्य बिहार के नालंदा के गांव लालू बिगाह निवासी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्तूबर, 2025 को सोनीपत निवासी व्यक्ति ने बिरला ओपस पेंट्स की कथित वेबसाइट पर डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। इसके बाद खुद को कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर पंजीकरण फीस, पेंट सामग्री और जीएसटी के नाम पर 3,68,500 रुपये विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी में जमा करवा लिए।राशि जमा होने के बावजूद न तो डीलरशिप उपलब्ध कराई गई और न ही कोई सामग्री भेजी गई। खुद के साथ ठगी होने का पता लगने पर पीड़ित ने थाना साइबर सोनीपत में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम एवं साइबर) नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने बैंक खातों, मोबाइल फोन नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच करते हुए नालंदा में दबिश देकर आरोपी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जारी की सलाहपुलिस आयुक्त ममता सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी की डीलरशिप, निवेश या ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और दस्तावेजों का अच्छी तरह सत्यापन करें। आकर्षक ऑफर या अधिक मुनाफे के लालच में किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर समय रहते पुलिस की सहायता लें।
#AccusedArrestedFromBiharForDefraudingPeopleOf3.68LakhByCreatingAFakeWebsite. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 18:25 IST
Sonipat News: फर्जी वेबसाइट बनाकर 3.68 लाख की ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार #AccusedArrestedFromBiharForDefraudingPeopleOf3.68LakhByCreatingAFakeWebsite. #VaranasiLiveNews
