Bareilly News: मधुमक्खी बक्से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, राजनीती की आड़ में चोरी

मीरगंज। शाही क्षेत्र में 80 मधुमक्खी बक्से चोरी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 नवंबर को गांव अक्सोरा निवासी प्रवीण कुमार ने 80 बक्से चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार रात इश्तियाक अली उर्फ हाफिज को बहादुरपुर तिराहे के पास से पकड़ा। तलाशी में 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मधुमक्खी पालन में नुकसान के कारण उसने साथियों संग चोरी की। वह करीब 10 साल से यह कारोबार कर रहा था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा है, जिसके रामपुर क्षेत्र में कई होर्डिंग लगे हुए हैं। इसकी आड़ में ही चोरी करता है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि वारदार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

#AccusedArrestedForStealingBeeBoxes #TheftUnderTheGuiseOfPolitics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मधुमक्खी बक्से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, राजनीती की आड़ में चोरी #AccusedArrestedForStealingBeeBoxes #TheftUnderTheGuiseOfPolitics #VaranasiLiveNews