Meerut News: सभासद के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मवाना। सभासद अमित चौहान के मकान पर फायरिंग करने के आरोपी प्रिंस ढिकौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर, एक खोखा व एक कारतूस के साथ उसका चालान कर दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गांव ढिकौली निवासी सभासद अमित चौहान के आवास पर 9 जून की रात बाइक पर सवार तीन युवकों ने फायरिंग की थी। इस बाबत अमित चौहान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में योगेश निवासी गांव ततीना, प्रिंस निवासी ढिकौली व एक नाबालिग प्रकाश में आया था। योगेश व नाबालिग को एक एक तमंचा 315 बोर, एक एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। प्रिंस वांछित चल रहा था। जिसको मिल रोड के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर, एक खोखा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।---------
#AccusedArrestedForOpeningFireAtCouncilor'sHouse. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:28 IST
Meerut News: सभासद के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForOpeningFireAtCouncilor'sHouse. #VaranasiLiveNews
