Delhi News: तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। नजफगढ़ में गोलीबारी की घटना से जुड़े मामले में वांछित आरोपी विवेक उर्फ खंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब तीन महीने से फरार था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि विवेक नजफगढ़ थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में वांछित था। 23 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। यह मामला संजय मलिक उर्फ संजू की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि नजफगढ़ के रोशन गार्डन में उसके परिचित आयुष और गौरव उर्फ मसालेवाला तथा प्रिंस मित्तल के बीच हुए विवाद में हस्तक्षेप करने पर उसके पैर में गोली मार दी गई थी। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
#AccusedAbscondingForThreeMonthsArrested #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:38 IST
Delhi News: तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार #AccusedAbscondingForThreeMonthsArrested #VaranasiLiveNews
