Dehradun News: कार फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में महिला के नाम पर वाहन फाइनेंस कराने और रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। दून घाटी निवासी अदिति घिल्डियाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके नाम पर वित्तीय लेनदेन किया।शिकायत में अनिल दत्त लेखवार पुत्र रमेश प्रसाद और अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। आरोप है कि महिला के नाम पर वाहन/फाइनेंस संबंधी प्रक्रिया कराई गई और बाद में रकम वापस नहीं की गई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#AccusationOfFraudInTheNameOfCarFinancing #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 23, 2026, 02:53 IST
Dehradun News: कार फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप #AccusationOfFraudInTheNameOfCarFinancing #VaranasiLiveNews
