Una News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्जहीरानगर का मामला, दो लोगों के खिलाफ की शिकायत संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। क्षेत्र के हीरानगर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय कुसम निवासी गांव एवं डाकघर हीरानगर, तहसील हरोली ने बताया कि 17 जून को उनके माता-पिता खेतों में काम करने गए हुए थे। करीब 11 बजे जब वह रसोई में खाना तैयार करने के बाद भोजन लगा रही थी, तभी उसके माता-पिता खेतों से घर लौटे। शिकायत के अनुसार इसी दौरान करणदीप सिंह, जो उसका चाचा का बेटा है, घर पहुंचा और उसके पिता के साथ पैसों को लेकर बहस करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करणदीप सिंह ने उनके परिवार पर रुपये वापस करने का दबाव बनाया, जबकि उनके परिवार ने संबंधित लोगों से कोई धनराशि लेने से इन्कार किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मकान एक ही परिसर में है, लेकिन दोनों परिवार अलग-अलग रहते हैं। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर करणदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घर के भीतर आ गए और उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

#AccusationOfBargingIntoAHouseAndAssaultingSomeone. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप #AccusationOfBargingIntoAHouseAndAssaultingSomeone. #VaranasiLiveNews