Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...2 लोगों की मौत, 101 मोबाइल चुराने वाला 25 हजार का इनामी अरेस्ट; खबरें

Varanasi News in Hindi:जंसा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-2 में हरसोस गांव के पास शनिवार देर शाम घायल मिले ऑटो चालक की बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चौखंडी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (45) के रूप में हुई है। वीरेंद्र कुमार शनिवार सुबह अपने घर से रोज की तरह ऑटो लेकर कमाई के लिए निकले थे। देर शाम उनका ऑटो हरसोस गांव के पास रिंग रोड किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा था। चार दिन तक उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। पत्नी लक्खी देवी, एक पुत्र और एक पुत्री का रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...2 लोगों की मौत, 101 मोबाइल चुराने वाला 25 हजार का इनामी अरेस्ट; खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews