किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, एक घायल
किश्तवाड़ जिले के क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस बीच, एक शव को चिनाब नदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। दूसरे मृतक की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Jammu #KishtwarAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:12 IST
किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, एक घायल #CityStates #Jammu #KishtwarAccident #VaranasiLiveNews
