Pauri News: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
फोटोश्रीनगर। एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल श्रीकोट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में युवाओं और परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इस दौरान स्टूडेंट फॉर सेवा के तहत कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर एबीवीपी के प्रदेश मीडिया संयोजक अमन पंत, विशाल सैनी, रोहित कोहली, अजय कुमार देवा, आयुष भारद्वाज, संजय पंवार, श्रेय ममगांई, अभिजीत पटवाल और शिखा आदि मौजूद रहे। संवाद
#ABVPActivistsDonatedBlood. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 16:59 IST
Pauri News: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान #ABVPActivistsDonatedBlood. #VaranasiLiveNews
