नाबालिग बहनों का अपहरण: भाई भी तीन साल पूर्व हुआ था किडनैप, दो के खिलाफ FIR; संभावित ठिकानों पर दबिश
Varanasi Crime: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र से एक ही परिवार की दो नाबालिग बहनों के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसके पति नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 जून की शाम जब वह और उसके पति काम से घर लौटे तो उनकी 16 वर्षीय और 11 वर्षीय बेटियां घर पर नहीं मिलीं। काफी देर तक आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि बेनीपुर कांशीराम आवास तथा गोरखपुर निवासी दो किशोर मेरी दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद परिवार ने सारनाथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 00:46 IST
नाबालिग बहनों का अपहरण: भाई भी तीन साल पूर्व हुआ था किडनैप, दो के खिलाफ FIR; संभावित ठिकानों पर दबिश #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
