Prayagraj : पेपर लीक को लेक सर्किट हाउस में युवाओं से आप सांसद संजय सिंह ने किया संवाद, अधिकारियों से नोकझोंक
सर्किट हाउस में प्रतियोगी छात्रों से आम आदमी पार्टी(आप) सांसद संजय सिंह संवाद कर रहे थे।संवाद के दौरान सभागार में अपर जिलाधिकारी (एडीएम)सिटी सत्यम मिश्रा और डीसीपीसिटीमनीष कुमारशांडिल्य पहुंच गए। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचेअधिकारियों ने आप सांसद संजय सिंह से किनारे चलकर बात करने को कहा। इस पर संजय सिंह भड़क गए और अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि जिस परीक्षा पर हो रही चर्चा को आप रोकने के लिए आए हैं वही परीक्षा पास करके आप अधिकारी बने हैं। सांसद संजय सिंह अपनी जगह से नहीं हिले। उन्होंने कहा कि क्या मैं कानून व्यवस्था भंग कर रहा हूं, जो आप मुझे रोकने आए हैं। आपको सर्किट हाउस के अंदर आने का अधिकार ही न हीं है। अगर में सार्वजनिक स्थान या सड़क पर कोई कार्यक्रम करता तो आप एक बार रोक सकते थे।कहा कि आपसांसद के अधिकारों का हनन करना चाहते हैं। इसकी शिकायत मैं प्रिविलेज कमेटी से करूंगा। एडीएम सिटी के सभागार में पहुंचने के दौरान बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सर्किट हाउस आपकी प्रॉपर्टी नहीं सांसद संजय सिंह ने एडीएम और डीसीपी से कहा कि सर्किट हाउस आपकी निजी प्रॉपर्टी नहीं है। यह जनता के पैसे से बना है। बंद कमरे में क्या हो रहा है यह देखना आपका काम नहीं है। यहां पर कोई देश विरोधी बात हो रही है क्या। यहां परीक्षाओं में पेपर लीक पर चर्चा हो रही है। क्या लोकतंत्र में इस पर बात करना गुनाह है। यह पहली बार देख रहा हूं कि प्रशासन कह रहा है कि पेपर लीक पर बात मत करिए। लाखों छात्रों का जीवन बर्बाद हो रहा है और बात नहीं की जाएगी।
#CityStates #Prayagraj #AamAadmiParty #SanjaySingh #AdmCityPrayagraj #PrayagrajNews #NeetPaperLeak2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:18 IST
Prayagraj : पेपर लीक को लेक सर्किट हाउस में युवाओं से आप सांसद संजय सिंह ने किया संवाद, अधिकारियों से नोकझोंक #CityStates #Prayagraj #AamAadmiParty #SanjaySingh #AdmCityPrayagraj #PrayagrajNews #NeetPaperLeak2026 #VaranasiLiveNews
