खुल गया राज, इसलिए रिटायरमेंट के बाद अरिजीत से मिलने उनके घर गए थे आमिर; इस बात के लिए गायक का जताया आभार

अरिजीत सिंह के पिछले महीने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद हर कोई उनके इस फैसले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस बीच बीते दिनों अभिनेता आमिर खान की अरिजीत के घर से कई तस्वीरें सामने आई थीं, जो काफी चर्चाओं में भी रही थीं। अब इन तस्वीरों के पीछे की वजह सामने आ गई है। ये पता चल गया है कि आमिर क्यों अरिजीत सिंह के घर गए थे साथ ही आमिर ने अब अरिजीत का शुक्रिया भी अदा किया है। फिल्म एक दिन में गाना गाने के लिए आमिर ने अरिजीत को कहा थैंक्यू आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की ओर से इंस्टाग्राम पर अरिजीत सिंह के साथ आमिर खान की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अरिजीत गिटार लिए बैठे हैं और आमिर खान से गहन चर्चा कर रहे हैं। आमिर उन्हें फोन पर कुछ दिखा रहे हैं। इस तस्वीर पर आमिर खान का अरिजीत के लिए एक मैसेज भी है, जिसमें उन्होंने सिंगर का शुक्रिया अदा किया है। आमिर की ओर से लिखा गया, हमारी फिल्म 'एक दिन' में अपनी आवाज देने के लिए अरिजीत आपका धन्यवाद। आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए चार दिन जादुई थे। ढेर सारा प्यार। आमिर के इस संदेश से साफ है कि उनके बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म एक दिन में अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देगी। साथ ही ये भी स्पष्ट हो गया कि आमिर क्यों अरिजीत के घर पहुंचे थे। View this post on Instagram A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions) 1 मई को रिलीज होगी जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ स्टार साई पल्लवी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर में यह जोड़ी डेट पर जाती, पहाड़ी इलाकों में घूमती, बर्फीले मौसम में एक-दूसरे को गले लगाती नजर आती है। कुछ सीन में उनके चेहरे पर तनाव के भाव भी दिखाई देते हैं। फिल्म में साई पल्लवी मीरा का किरदार निभा रही हैं, जबकि जुनैद के किरदार का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। एक दिन 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह खबर भी पढ़ेंःमैं बहुत नर्वस हूं, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का पहला लाइव शो; अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म अरिजीत ने पिछले महीने की थी प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा अरिजीत ने पिछले महीने की 27 तारीख को प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा था, नमस्कार। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। श्रोताओं के रूप में इन सभी वर्षों में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा। मैं इस क्षेत्र को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे।

#Bollywood #National #AamirKhan #ArijitSingh #EkDinMovie #JunaidKhan #SaiPallavi #ArijitSinghRetirement #ArijitSinghPlaybackSingingRetirement #AamirKhanArijitSingh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खुल गया राज, इसलिए रिटायरमेंट के बाद अरिजीत से मिलने उनके घर गए थे आमिर; इस बात के लिए गायक का जताया आभार #Bollywood #National #AamirKhan #ArijitSingh #EkDinMovie #JunaidKhan #SaiPallavi #ArijitSinghRetirement #ArijitSinghPlaybackSingingRetirement #AamirKhanArijitSingh #VaranasiLiveNews