आज के दिन: राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा, काशी में 11 लाख दीये जलाकर होगा भव्य देव दीपावली का आयोजन
आज, 24 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा आज देश में भी कई अहम घटनाक्रम होने हैं। जहां एक तरफ शतरंज के विश्व चैंपियन डी. गुकेश अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगे तो वहीं काशी में आज विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली मनाई जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर रहेंगी और यहां बाली जात्रा में शामिल होंगी। विश्व शतरंज चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच खिताबी भिड़ंत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 24 नवंबर से 14-गेम वाली क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियनशिप का पहला मुकाबला शुरू हो रहा है। भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन 20 वर्षीय डोमराजू गुकेश अपने खिताब की रक्षा के लिए उज्बेकिस्तान के युवा चैलेंजर ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ उतरेंगे। 25 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले इस प्रतिष्ठित मुकाबले के पहले गेम में गुकेश काले मोहरों से शुरुआत करेंगे। दिसंबर 2024 में 18 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के निर्विवाद विश्व चैंपियन बनने वाले गुकेश ने कहा कि वह खिताब बचाने नहीं, बल्कि दोबारा जीतने के इरादे से खेलेंगे। वहीं, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में अजेय प्रदर्शन करने वाले दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सिंदारोव अपनी शानदार फॉर्म के साथ गुकेश को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
#IndiaNews #National #AajKeDin #24November2026 #TodaysTopHeadlines #EventsOfTheDay #BigNewsAndUpdates #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 00:33 IST
आज के दिन: राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा, काशी में 11 लाख दीये जलाकर होगा भव्य देव दीपावली का आयोजन #IndiaNews #National #AajKeDin #24November2026 #TodaysTopHeadlines #EventsOfTheDay #BigNewsAndUpdates #VaranasiLiveNews
