Shahjahanpur News: अश्लील कमेंट का विरोध करने पर यू-ट्यूबर को घर में घुसकर पीटा

जलालाबाद। एक गांव में रविवार को दोपहर कुछ लोगों ने अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर गांव की एक महिला यू-ट्यूबर को घर में घुसकर पीट दिया। हमलावरों ने बचाने आए उसके पति और सास को भी लाठी-डंडों से पीटा। यू-ट्यूबर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह यू-ट्यूब पर मनोरंजन के लिए अक्सर वीडियो डालती है। दो दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अश्लील टिप्पणी की। इसे लेकर आरोपी से उसका विवाद हुआ। इसी रंजिश में आरोपी अपने छह अन्य साथियों के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति और सास ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। तहरीर में आरोपियों के नामों का उल्लेख करने के साथ ही यू-ट्यूबर ने पुलिस को मारपीट का वीडियो भी दिखाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए जांच कराई जा रही है। संवाद

#AYouTuberWasBeatenUpInHisHomeForProtestingAgainstObsceneComments. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: अश्लील कमेंट का विरोध करने पर यू-ट्यूबर को घर में घुसकर पीटा #AYouTuberWasBeatenUpInHisHomeForProtestingAgainstObsceneComments. #VaranasiLiveNews