Sonipat News: रास्ता रोककर युवक पर हमला, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गन्नौर। बेगा गांव में चार लोगों पर रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमले में घायल बेगा गांव के संजय ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। थाना गन्नौर पुलिस ने हमले के चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया कि वह मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से अपने चाचा के घर से लौट रहा था। रास्ते में रवि, अजीत और उनकी पत्नियों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर अजीत ने लोहे की राड और रवि ने डंडे से हमला कर दिया जिससे वह गिर पड़ा।आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचाया। मारपीट की वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमले में घायल संजय को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर ले जाया गया, जहां से उसे खानपुर कला मेडिकल रेफर किया गया।

#AYouthWasAttackedAfterBlockingHisWay #AnFIRWasLodgedAgainstFourPeople. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 20:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: रास्ता रोककर युवक पर हमला, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज #AYouthWasAttackedAfterBlockingHisWay #AnFIRWasLodgedAgainstFourPeople. #VaranasiLiveNews