Basti News:पत्नी ने फोन पर बात करने से किया इंकार, पति ने कर ली खुदकुशी- कमरे में पंशे से लटका मिला शव

पत्नी के फोन पर बात से इन्कार करने पर नाराज युवक फंदे से लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, नंदपुर गांव निवासी कोमल के बेटे राज सोनकर (22) की शादी पिछले साल मार्च माह में नगर बाजार कस्बे में हुई थी। परिजनों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन राज की पत्नी अंजली अपने मायके चल गई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे राज अपने कमरे में चला गया। जब उसकी मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं दिया।

#CityStates #Basti #BastiNews #BastiCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 14:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Basti News:पत्नी ने फोन पर बात करने से किया इंकार, पति ने कर ली खुदकुशी- कमरे में पंशे से लटका मिला शव #CityStates #Basti #BastiNews #BastiCrimeNews #VaranasiLiveNews