Panipat News: ड्रेन नंबर-एक में गिरकर युवक की गई जान

पानीपत। शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली ड्रेन नंबर एक निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते जानलेवा बन गई है। सैनी काॅलाेनी स्थित मनाेहर पार्क के पास शराब ठेके के सामने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे एक युवक संतुलन बिगड़ने से ड्रेन में गिर गया। करीब एक घंटे चले बचाव अभियान में उसे बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। युवक के नाले में गिरने की घटना नजदीक के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।हादसा शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे का है। जन सेवा दल के सचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि उनको करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी। वे टीम के साथ तुरंत मनोहर पार्क के नजदीक पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक युवक ड्रेन नंबर-एक में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसको तलाश किया और पुलिस को सूचना दी। पुराना औद्याेगिक थाना से एएसआई मुनेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और नगर निगम के स्टाफ के साथ युवक की तलाश की। करीब घंटे बाद युवक हाथ लगा। जनसेवा दल की एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

#AYoungManDiedAfterFallingIntoDrainNumberOne. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 03:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ड्रेन नंबर-एक में गिरकर युवक की गई जान #AYoungManDiedAfterFallingIntoDrainNumberOne. #VaranasiLiveNews