Siddharthnagar News: सड़क हादसे में महिला घायल
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अनीता को पुलिस की मदद से पीएचसी बांसी भिजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर सेहरी घाट निवासी आनंद बाइक से भाभी अनीता और भतीजी नीतू को लेकर डुमरियागंज की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह पथरा कस्बे के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। संवादड
#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 00:06 IST
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में महिला घायल #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
