Gorakhpur News: ई-रिक्शा में बच्चे को गोद में देकर महिला की सोने की चेन काटी, प्राथमिकी दर्ज
- टीपी नगर पिलर नंबर छह से घंटाघर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थी महिला - धक्का-मुक्की और पैर दबाकर उलझाया, 1.20 लाख रुपये की थी चेन गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार एक महिला की सोने की चेन काट ली गई। वारदात में तीन अज्ञात महिलाओं के शामिल होने का आरोप है। आरोपियों ने पहले महिला को धक्का-मुक्की और बच्चे को गोद में देने के बहाने उलझाया, फिर मौका पाकर उसके गले से करीब 11 ग्राम की सोने की चेन काट ली। पीड़िता की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फलमंडी, मिर्जापुर निवासी स्नेहलता पत्नी राहुल पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:20 बजे वह घर से निकलकर टीपी नगर पिलर नंबर छह से घंटाघर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं भी रिक्शे में बैठने लगीं और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगीं। तभी एक अन्य महिला आई और अपने बच्चे को उनकी गोद में देने लगी।इसी बीच एक महिला ने उनका पैर जोर से दबा दिया। वह बच्चे को संभालने और पैर दबने के कारण उलझ गईं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर तीनों महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन काट ली। घंटाघर पहुंचने पर गले पर हाथ रखा तो चेन गायब मिली। पीड़िता के अनुसार, चेन करीब 11 ग्राम की थी और उसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये थी। चेन का बिल भी उनके पास है। घटना के बाद उन्होंने टीपी नगर चौकी पहुंचकर शिकायत की और डायल 112 पर भी सूचना दी। थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
#AWomanBoardedAnE-rickshawNearPillarNumberSixInTPNagarToHeadTowardsGhantaghar. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 03:02 IST
Gorakhpur News: ई-रिक्शा में बच्चे को गोद में देकर महिला की सोने की चेन काटी, प्राथमिकी दर्ज #AWomanBoardedAnE-rickshawNearPillarNumberSixInTPNagarToHeadTowardsGhantaghar. #VaranasiLiveNews
