Panipat News: चुलकाना धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

समालखा। चुलकाना धाम में श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को एकादशी को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर और चुलकाना नगरी श्याम बाबा के जयघोष से गूंज उठी। दूसरे दिन करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान चुलकाना आने वाले सभी सात रास्तों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने हेलीकॉप्टर से श्याम भक्तों पर पुष्प वर्षा कराई। मंदिर में वीरवार देर रात को ही पैदल यात्रा पहुंचना शुरू हो गई। तड़के तीन बजे ही श्रद्धालु गेट पर पहुंच गए। एकादशी पर श्याम बाबा का विशेष़ शृंगार किया। कोलकाता के रंग-बिरंगे फूलों और ड्राई फ्रूट से सजे बाबा की मनमोहक छवि ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दिनभर लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर पूरे गांव की गलियां श्याम भक्तों से अटी रहीं। मंदिर परिसर में सुव्यवस्थित लाइनों और पुख्ता प्रबंधों के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।नवविवाहित जोड़ों और बच्चों के मुंडन की है प्राचीन परंपरा : शाम ढलते ही मंदिर में नवविवाहित जोड़े की जात देने वाले परिवारों और बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवारों में बाबा श्याम को कुलदेवता के रूप में पूजा जाता है। विवाह उपरांत नवविवाहित जोड़े शादी की चुंदड़ी ओढ़ाई। छोटे बच्चों के प्रथम केश (मुंडन) भी अर्पित किए। परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और आज भी पूरे श्रद्धा भाव के साथ निभाई जा रही है। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के प्रधान सेवक रोशन लाल छौक्कर ने विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार व्यक्त किया और इसे श्रद्धालुओं के लिए यादगार क्षण बताया।

#AWaveOfFaithSurgedInChulkanaDham #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 03:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: चुलकाना धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब #AWaveOfFaithSurgedInChulkanaDham #VaranasiLiveNews