Gorakhpur News: 25 सितंबर को लखनऊ में होगी शिक्षक-कर्मचारियों की महारैली
गोरखपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर अटेवा एवं एनएमओपीएस ने 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली करने का ऐलान किया है। इस संबंध में आरटीओ कार्यालय के सामने आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि प्रदेश भर से लाखों शिक्षक और कर्मचारी इस महारैली में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने और संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि संगठन का पहला कार्यक्रम 10 जुलाई से 15 अगस्त तक जनजागरण अभियान और ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठियां होंगी। दूसरा कार्यक्रम 29 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर डीएम को मांगपत्र सौंपना है। इसके बाद 25 सितंबर को लखनऊ में वृहद महारैली आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, संतोष पाठक, अवनेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
#ATirangaYatraIsToBeTakenOutAtTheDistrictHeadquartersOnAugust29 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 02:59 IST
Gorakhpur News: 25 सितंबर को लखनऊ में होगी शिक्षक-कर्मचारियों की महारैली #ATirangaYatraIsToBeTakenOutAtTheDistrictHeadquartersOnAugust29 #VaranasiLiveNews
