Una News: टक्का-धमांदरी रोड पर खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण
ऊना। टक्का से धमांदरी मार्ग पर जोड़ा खू इलाके में स्थित पुली से जुड़ा खतरनाक मोड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है लेकिन संबंधित विभाग अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पुली के साथ ही तीखा मोड़ होने के कारण यहां वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का सही अंदाजा नहीं लग पाता। सड़क और पुली की चौड़ाई कम होने से दो बड़े वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।ग्रामीणों ने अशोक कुमार, राम कुमार, तरसेम लाल, पवन कुमार शर्मा, लीला देवी, आशा रानी, कुसुम लता और बबली ने बताया कि कुछ समय पहले इसी स्थान पर बस और कार की जोरदार टक्कर हुई थी। इसके बाद भी कई वाहन आपस में टकरा चुके हैं। बावजूद इसके विभाग द्वारा न तो मोड़ को चौड़ा किया गया और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगे पेड़ों के कारण ऊना की ओर से आने वाले वाहन समय रहते दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। खासकर रात के समय तथा तेज रफ्तार वाहनों के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:57 IST
Una News: टक्का-धमांदरी रोड पर खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
