Una News: धर्मशाल महंता स्कूल के सामने खाई में गिरी टैक्सी कार

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में धर्मशाल महंता स्कूल के सामने शुक्रवार देर रात एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे पेश आया। टैक्सी चालक बलविंदर निवासी बधमाणा चिंतपूर्णी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पराड़बड़ के समीप धर्मशाल महंता स्कूल के सामने अचानक एक जानवर वाहन के सामने आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। स्थानीय निवासी अश्वनी ने बताया कि वह रात के समय घर में सोए हुए थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक कार सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मिलकर चालक को बाहर निकाला और उसकी सहायता की। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 23:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: धर्मशाल महंता स्कूल के सामने खाई में गिरी टैक्सी कार #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews