Baghpat News: एबीवीपी की कार्यशाला में जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा

-नगर में संघ कार्यालय पर हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यशाला फोटो संख्या 3 संवाद न्यूज एजेसी बड़ौत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को नगर के संघ कार्यालय पर जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में जिले में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।संगठन के प्रांत मंत्री गौरव गौड़ ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों में राष्ट्र भक्ति और व्यक्तित्व का निर्माण करता है। गौड़ ने बताया कि जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जोर दिया कि सदस्यों की संख्या बढ़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यशाला के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रांत संयोजक अमित दीक्षित, जिला संयोजक अमन गुप्ता और जिला प्रमुख अनुज चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#ATargetOfEnrolling25 #000MembersInTheDistrictWasSetDuringTheABVPWorkshop. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: एबीवीपी की कार्यशाला में जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा #ATargetOfEnrolling25 #000MembersInTheDistrictWasSetDuringTheABVPWorkshop. #VaranasiLiveNews