Rudraprayag News: गर्भवतियों के लिए लगा विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में रविवार को ऊखीमठ ब्लॉक की गर्भवतियों के लिए विशेष एएनसी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ अल्ट्रासाउंड जांच भी कराई गई। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय पर जांच सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में जरूरी सावधानियों, पोषण और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी महिलाओं का पंजीकरण कर जांच और परामर्श दिया।
#ASpecialUltrasoundCampWasHeldForPregnantWomen #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 15:09 IST
Rudraprayag News: गर्भवतियों के लिए लगा विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर #ASpecialUltrasoundCampWasHeldForPregnantWomen #VaranasiLiveNews
