Aligarh News: अलीगढ़ से राजघाट नराैरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
अलीगढ़। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने अलीगढ़ से राजघाट नराैरा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04187/04188 का संचालन 10,12,17,24 और 28 अगस्त को किया जाएगा। यह ट्रेन अलीगढ़ से सुबह 05:40 बजे रवाना होगी और 07:15 बजे राजघाट नराैरा पहुंचेगी। रास्ते में मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई स्टेशनों पर ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नराैरा से सुबह 08:15 बजे रवाना होकर 09:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में भी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
#AligarhNews #TRAIN #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:48 IST
Aligarh News: अलीगढ़ से राजघाट नराैरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन #AligarhNews #TRAIN #VaranasiLiveNews
