Punjab: पिता को इंसाफ दिलाने पहुंचा फौजी जवान, पुलिस ने धक्का देकर सीढ़ियों से गिराया; DSP बोले- नशे में गिरा
भारतीय सेना का जवान अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा है। पंजाब के बठिंडा में एसएसपी कार्यालय में फौजी जवान ने पुलिस और पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बठिंडा के गांव भगता भाईका में बीते दिनों एक व्यक्ति को घर से लाने के लिए गई पुलिस पार्टी पर व्यक्ति को सीढ़ियों से नीचे गिराने का आरोप है। पीड़ित जसवंत सिंह का फौजी बेटा लवजीत सिंह अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए वीरवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। जहां पर उसने पुलिस को शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे पुलिस कर्मियों एवं पड़ोसियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। भारतीय सेना में तैनात में लवजीत सिंह ने बताया कि सात मार्च की शाम को उसके पिता जसवंत सिंह अपने घर की छत्त पर मौजूद थे। थाना दयालपुरा पुलिस के चार कर्मी उसके पिता को छत से साथ लेकर सीढ़ियों से उतर रहे थे। तभी एक पुलिस कर्मी ने उसके पिता को धक्का दे दिया जो सीढ़ियों से नीचे गिर गए। जिस कारण उनको काफी गंभीर चोटें आई है। जिनका उपचार अब सेना अस्पताल में चल रहा है। जवान ने बताया कि उक्त पूरी घटना उनके घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लवजीत ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अपने ही रिश्तेदार जो आप पार्टी से संबंध रखते है वो उसे और उसके माता-पिता को लगातार परेशान करते आ रहे हैं। जवान ने खुलासा किया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि वह छुट्टी पर आता है तो अपने घर भी नहीं जाता। बल्कि ननिहाल में रहकर ही छुटिटयां काटकर वापिस चला जाता है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस भी राजनीतिक दवाब तले कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि जसवंत सिंह का किसी के साथ जमीन को लेकर झगड़ा था और पुलिस के पास एक शिकायत आई थी। इसके आधार पर पुलिस टीम उसे घर से लेने गई थी। पुलिस टीम जसवंत को लेकर सीढ़ियों से उतर रही थी। जसवंत ने शराब ज्यादा पी हुई थी, जिस कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया था। डीएसपी के इस बयान झूठा करार देते हुए फौजी ने बताया कि पुलिस अब कार्रवाई करने से पीछे हटने के लिए उसके पिता पर आरोप लगा रही है। सीढ़ियों से गिरे व्यक्ति को छोड़कर भागे पुलिस कर्मी फौजी लवजीत सिंह द्वारा जो सीसीटीवी फुटेज मीडिया को दिखाई गई है, उसमें पंजाब पुलिस के कर्मी इंसानियत को शर्मसार करते हुए दिखाई दे रहे है। जब फौजी के पिता सीढ़ियों से नीचे गिरे तो चारों पुलिस कर्मी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Bathinda #Soldier #Army #Police #Punjab #Crime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 13:11 IST
Punjab: पिता को इंसाफ दिलाने पहुंचा फौजी जवान, पुलिस ने धक्का देकर सीढ़ियों से गिराया; DSP बोले- नशे में गिरा #CityStates #Chandigarh-punjab #Bathinda #Soldier #Army #Police #Punjab #Crime #VaranasiLiveNews
