Delhi NCR News: तीस हजारी कोर्ट में जज के सामने मारपीट, न्यायाधीश ने घटनाक्रम विस्तार से दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।तीस हजारी कोर्ट परिसर में 7 फरवरी को कोर्टरूम के अंदर हुए मारपीट के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) हरजीत सिंह जसपाल ने अपने आदेश में पूरी घटना का विस्तृत ब्योरा दर्ज किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के बाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा था, जहां हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे तथा घायल अधिवक्ता को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था। न्यायाधीश हरजीत सिंह जसपाल के आदेश के अनुसार, 7 फरवरी को सुबह करीब 10:15 बजे कोर्टरूम नंबर-179 में वर्ष 2011 के एक दुष्कर्म मामले में आरोपमुक्ति आवेदन की सुनवाई चल रही थी। अचानक दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और लोग आपस में भिड़ गए। न्यायाधीश कुछ देर के लिए बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने कोर्ट के अंदर मारपीट होते देखी। कोर्ट स्टाफ के रोकने के बावजूद करीब 15 मिनट तक हंगामा जारी रहा। आदेश में कहा गया कि पहले आरोपी पक्ष के अधिवक्ता को किसी ने थप्पड़ मारा, जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। आरोपी की बेटी और शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने घटना का वीडियो बनाया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की हैं। मेडिकल रिपोर्ट में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। न्यायाधीश ने बताया कि बाद में कोर्ट स्टाफ और स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से हालात नियंत्रित हुए और सभी को कोर्टरूम से बाहर कराया गया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को तय की है।

#AScuffleBrokeOutInFrontOfAJudgeAtTisHazariCourt #AndTheJudgeRecordedTheDetailsOfTheIncident. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: तीस हजारी कोर्ट में जज के सामने मारपीट, न्यायाधीश ने घटनाक्रम विस्तार से दर्ज किया #AScuffleBrokeOutInFrontOfAJudgeAtTisHazariCourt #AndTheJudgeRecordedTheDetailsOfTheIncident. #VaranasiLiveNews