Meerut News: चुलकाना धाम में कराई सत्यनारायण कथा
मेरठ। मोकमपुर आकाशपुरम में पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम सिद्धपीठ में भगवान सत्यनारायण की कथा के साथ संकीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण के दिव्य दर्शन कर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में भगवान को कसार, केला सहित विभिन्न प्रसाद का भोग अर्पित कर आरती की गई। पीठाधीश्वर दीपेंद्र कुमार जैन ने भगवान श्री सत्यनारायण को जगत का पालनहार बताया। इस अवसर पर पंडित अशोक दूबे, तारा रानी, रानी देवी, शांति देवी, सिद्धार्थ जैन, अतिशय जैन रहे। ब्यूरो
#ASatyanarayanKathaWasOrganizedAtChulkanaDham. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:21 IST
Meerut News: चुलकाना धाम में कराई सत्यनारायण कथा #ASatyanarayanKathaWasOrganizedAtChulkanaDham. #VaranasiLiveNews
