Gwalior News: रिटायर्ड फौजी ने नशे में खुद को गोली मारी, मौके पर मौत, खून के छीटे कमरे की छत तक पहुंचे

ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फौजी अपने बिस्तर पर बैठकर लाइसेंसी राइफल की नली अपने सिर के पास रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सिर फट गया। खून के छींटे कमरे की छत तक जा पहुंचे। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम बिहारी भदौरिया (50) है, जो शताब्दीपुरम के रहने वाले थे। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 से 2 बजे की घटना है। देर रात श्याम बिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। ये भी पढ़ें-मैहर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, कांग्रेस के प्रदर्शन में यातायात प्रभारी झुलसे इस दौरान आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि श्याम बिहारी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में 315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजन ने फौरन महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी। महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाए हैं। साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। पुलिस ने परिजनों से वारदात को लेकर पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में सो गए थे, इसलिए किसी ने उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली हमें नहीं पता। महाराजपुरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज यशवंत गोयल ने कहा कि सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे वजह पता चल सके। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह पता चलेगी।

#CityStates #Crime #Gwalior #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 13:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gwalior News: रिटायर्ड फौजी ने नशे में खुद को गोली मारी, मौके पर मौत, खून के छीटे कमरे की छत तक पहुंचे #CityStates #Crime #Gwalior #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews