प्रमुख सड़कों का निरीक्षण कर बनाई जाए रिपोर्ट : डीसी
कहा, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता, आमजन की सहभागिता भी आवश्यकसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।बैठक में उपायुक्त ने जिले की सड़कों को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर विशेष बल दिया। इस दौरान मणिकर्ण-बरशैणी, सिउंड-रैला और एनएच-305 को लेकर चर्चा की। इन मार्गों पर यातायात और पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है। मार्गों की वर्तमान स्थिति, यातायात दबाव और संभावित जोखिमों का आकलन करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने सभी अधिशासी अभियंताओं को संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ प्रमुख सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि जरूरी स्थानों की पहचान कर सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क संकेतक, क्रैश बैरियर, उचित रोशनी और अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को कहा। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे से कब्जे हटाने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन समिति के सदस्य सचिव एवं अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा, डीएसपी शेर सिंह ठाकुर, संदीप कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
#AReportShouldBePreparedAfterInspectingTheMainRoads:DC #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 15:57 IST
प्रमुख सड़कों का निरीक्षण कर बनाई जाए रिपोर्ट : डीसी #AReportShouldBePreparedAfterInspectingTheMainRoads:DC #VaranasiLiveNews
