Rohtak News: 19 जुलाई के सम्मेलन के लिए चलेगा जनसंपर्क अभियान
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। अशोक विहार स्थित कार्यालय में रविवार को सेंटर फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स एंड सेक्युलरिज्म (सीपीडीआरएस) की जिला समिति की बैठक हुई। इसमें लोकतांत्रिक अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ 19 जुलाई को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसको लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लोकतांत्रिक अधिकारों, धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के पक्ष में अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान जिला सचिव सुरेंद्र दहिया, ईश्वर सिंह राठी, एडवोकेट जितेंद्र, रुस्तम अली, एडवोकेट अन्नू, प्रवीण नाहरा, डॉ. सतपाल, नरेश व बलबीर सैनी आदि मौजूद रहे।
#APublicOutreachCampaignWillBeConductedForTheJuly19Conference. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:29 IST
Rohtak News: 19 जुलाई के सम्मेलन के लिए चलेगा जनसंपर्क अभियान #APublicOutreachCampaignWillBeConductedForTheJuly19Conference. #VaranasiLiveNews
