Panipat News: अग्रवाल संगठन से महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

पानीपत। अग्रवाल संगठन की ओर से रविवार को अग्रसेन जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गाड़ियों का काफिला और बैंड बाजों की धुन आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान महिलाओं और समाज के लोगों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। मुख्यातिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में महाराज अग्रसेन का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया। साथ ही समाज के लोगों ने घोड़ों पर सवार होकर यात्रा में अपनी भागीदारी दिखाई। यात्रा जीटी रोड गोहाना मोड से शुरू होकर सनौली रोड से होते हुए सेक्टर-25 स्थित अग्रसेन चौक पर पहुंची। चौक पर पहुंचने पर महाराजा अग्रसेन की विशेष पूजा की गई। अग्रवाल संगठन के प्रधान संजय अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विशेष शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अग्रसेन के दरबार को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया। शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद- फोटो : samvad शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद- फोटो : samvad

#AProcessionWasTakenOutByTheAgrawalOrganizationOnTheOccasionOfMaharajaAgrasenJayanti. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अग्रवाल संगठन से महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा #AProcessionWasTakenOutByTheAgrawalOrganizationOnTheOccasionOfMaharajaAgrasenJayanti. #VaranasiLiveNews