Delhi NCR News: रबाब के तारों से निकले सुरों से सजी संगीत संध्या

नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में बुधवार को आयोजित आईआईसी डबल बिल म्यूजिक रिसाइटल कार्यक्रम में कलाकारों ने रबाब के तारों से सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। मौका था शास्त्रीय संगीत संध्या का। इस मौके पर रबाब वादक इमरान खान ने प्रस्तुति दी। तबले पर शांति भूषण झा की सधी हुई संगत ने प्रस्तुति में लय और विस्तार का सुंदर संतुलन रचा। इसके बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका लक्ष्मीप्रिया नायक की प्रस्तुति में परंपरा की गरिमा और अभिव्यक्ति की सहजता का सुंदर संगम दिखा। तबले पर उनके साथ अरुणव दत्ता बनिक और हारमोनियम पर मुकेश भारद्वाज ने संगत दी। संवाद

#AMusicalEveningAdornedWithMelodiesFromTheStringsOfTheRabab. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: रबाब के तारों से निकले सुरों से सजी संगीत संध्या #AMusicalEveningAdornedWithMelodiesFromTheStringsOfTheRabab. #VaranasiLiveNews