Sirohi Fire News: आबूरोड में 24 घंटे में आग की दो घटनाएं, चलती कार जलकर खाक; गैरेज में भी भड़की आग
आबूरोड शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर हुई, जहां चलती कार में अचानक आग लग गई। वहीं दूसरी घटना शहर से सटे सांतपुर क्षेत्र के एक गैरेज में हुई, जहां बाइक की मरम्मत के दौरान आग भड़क उठी। दोनों मामलों में स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर आबूरोड शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पढ़ें:राजस्थान के डूंगरपुर में बड़ा हादसा:नहाने गए छह बच्चों में से चार तालाब में डूबे, मौत; मामा के घर आए थे सभी दूसरी घटना रविवार दोपहर सांतपुर क्षेत्र के एक गैरेज में हुई। यहां एक बाइक की रिपेयरिंग के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। उस समय दुकान में बिजली सप्लाई चालू होने के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलने पर डिस्कॉम ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आबूरोड रीको थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरकर्मी जितेंद्र खराड़िया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा और कमलेश मारू ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#CityStates #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #SirohiViralNews #SirohiHindiNews #SirohiLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:00 IST
Sirohi Fire News: आबूरोड में 24 घंटे में आग की दो घटनाएं, चलती कार जलकर खाक; गैरेज में भी भड़की आग #CityStates #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #SirohiViralNews #SirohiHindiNews #SirohiLatestNews #VaranasiLiveNews
