Kangra News: धर्मशाला में 22 दिसंबर को होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक
परमिट हस्तांतरण, नवीनीकरण और संशोधन के मामलों पर होगा विचारऑटो रिक्शा के नए रूट परमिट के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदनसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), धर्मशाला की बैठक 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस धर्मशाला में होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त, कांगड़ा मंडल धर्मशाला एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष करेंगे। बैठक में परिवहन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में स्टेज कैरिज परमिट के हस्तांतरण, नवीनीकरण और संशोधन से संबंधित आवेदनों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा बसों की बैठने की क्षमता बढ़ाने या घटाने के मामलों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है। वहीं, धर्मशाला और पालमपुर उपमंडलों के अंतर्गत ऑटो रिक्शा के नए रूट परमिट जारी करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर भी विचार-विमर्श होगा।आरटीओ धर्मशाला विकास जम्वाल ने बताया कि संबंधित वाहन मालिक और इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन प्रपत्र तथा जरूरी दस्तावेज के साथ 20 से 30 नवंबर तक कार्यालय समय में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद ही उन्हें प्राधिकरण की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर के बाद मिलने वाले आवेदनों पर 22 दिसंबर की बैठक में विचार नहीं किया जाएगा। आरटीओ ने सभी संबंधित वाहन मालिकों और इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित जमा करवाएं, ताकि उनके मामलों को बैठक में शामिल किया जा सके।
#AMeetingOfTheRegionalTransportAuthorityWillBeHeldInDharamshalaOnDecember22 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2026, 17:21 IST
Kangra News: धर्मशाला में 22 दिसंबर को होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक #AMeetingOfTheRegionalTransportAuthorityWillBeHeldInDharamshalaOnDecember22 #VaranasiLiveNews
