Ayodhya News: 30 हजार लोगों के साथ चलेगा स्वच्छता का महाअभियान
अयोध्या। एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत रविवार सुबह 7 से 7:30 बजे तक नगर निगम के सभी 60 वार्डों में एक साथ स्वच्छता महाअभियान चलेगा। नगर निगम को उम्मीद है कि करीब 30 हजार लोग इसमें भाग लेंगे। शनिवार शाम तक लगभग 30 हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया था। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने व्यापार मंडल, शिक्षक संघ, वशिष्ठ फाउंडेशन, निषाद समाज समेत करीब 50 सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर अभियान में सहयोग मांगा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों को टोपी, टी-शर्ट और झाड़ू वितरित कर जागरूक किया गया है। अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच वार्डों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरे पांच स्वच्छ वार्डों को वाटर कियोस्क समेत पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा 60 घरों को स्वच्छता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। महापौर रविवार सुबह लता चौक से अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने नागरिकों से आधे घंटे का समय देकर अयोध्या को स्वच्छ और दिव्य बनाने के अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
#AMassiveCleanlinessDriveWillBeConductedWithTheParticipationOf30 #000People #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:43 IST
Ayodhya News: 30 हजार लोगों के साथ चलेगा स्वच्छता का महाअभियान #AMassiveCleanlinessDriveWillBeConductedWithTheParticipationOf30 #000People #VaranasiLiveNews
